घोसी में कोई प्रत्यासी नही बल्कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

भाजपा कार्यकर्ताओं संग बैठक कर घोसी जीत की बनाई रणनीति

फ़ास्ट इंडिया न्यूज ब्यूरो

मऊ। भारतीय जनता पार्टी जनपद मऊ की कार्यकर्ता बैठक एस आर प्लाजा भुजौटी में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने के साथ ही उन्हें संबोधित करते हुए कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा का साधारण कार्यकर्ता ही आगे जाकर पार्टी के शीर्ष पदों पर बैठता है जबकि विपक्ष की पार्टियों ने राजनैतिक दलों को अपने परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना रखा है। भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा ये कोई नही बता सकता जबकि कांग्रेस सपा बसपा डीएमके राजद सभी ने अपने परिवार को ही अपना दल बना रखा है। हमारा कार्यकर्ता निष्पक्ष और निःस्वर्थ भाव से पार्टी की विचार धारा से जुड़कर कार्य करता है। घोसी लोकसभा पर कोई प्रत्याशी नहीं बल्कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है। आज मोदी जी का सिक्का पूरी दुनिया में चल रहा है इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं का अमूल्य योगदान है। विपक्षियों ने देश के अंदर घोटालों का रिकार्ड बना दिया था लेकिन अब मोदी जी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने विकास का रिकार्ड बनाया है। आम जनमानस के कल्याण के लिए मोदी सरकार ने सैकड़ों योजनाएं चला रखी है। मोदी सरकार का लक्ष्य अंत्योदय का उत्थान करके देश का विकास करना है। हमारे उर्जावान कार्यकर्ता अपनी ताकत लगाकर अबकी बार चार सौ पार लाएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। मोदी जी की सरकार पर कोई छींटा भी नहीं पड़ा जबकि विपक्ष की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी।

कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा की आज पूरे देश में मोदी सरकार को लेकर सकारात्मक उत्साह है आम जनमानस ने प्रदेश की सभी सीटों पर मोदी जी को अपना प्रत्याशी मानकर वोट करने का मन बना लिया है। भाजपा सरकार मोदी जी के नेतृत्व में देश को विकास के पथ पर लेजा रही है। मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेद भाव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दिया जा रहा है।
घोसी लोकसभा से प्रत्याशी अरविंद राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की यह बैठक घोसी लोकसभा के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में घोसी लोकसभा हमारे पक्ष में मतदान करेगी।
विधानपरिषद सदस्य तथा क्षेत्र के प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा की भाजपा संगठन घोसी लोकसभा के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभाओं को जीतेगी। मोदी जी ने अबकी बार चार सौ पार का नारा दिया है जिसमे हम अपना योगदान देते हुए घोसी लोकसभा को जीतकर मोदी जी की झोली में डालेंगे। मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत के हर कोने से भाजपा नेतृत्व कर रही है। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता मोदी जी को मजबूती देने के लिए चुनाव में उतरेगा। लोकसभा के चुनाव के लिए हमे संगठन की संरचना को संवारना है। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की स्थापना दिवस अपने बूथ पर मनाना है। हमे अपनी पार्टी का झंडा लगाने के साथ ही गठबंधन का झंडा भी लगाना है। आज के समय में विपक्ष दिशाहीन होने के साथ ही निर्बल हो गया है। प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपना बूथ जीतकर अपने प्रत्याशी को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने तथा संचालन लोकसभा के संयोजक मुन्ना दूबे ने किया। बैठक को जिला प्रभारी रमेश सिंह लोकसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा किया। इस अवसर पर शकुंतला चौहान सुनील कुमार गुप्त श्रीराम सोनकर उमेश पाण्डेय योगेंद्र नाथ राय संतोष पाण्डेय सहित तमाम भाजपा तथा सुभासपा के नेतागण उपस्थित रहे।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार