कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही तरक्की तो करे यह उपाय

वास्तुशास्त्र में जीवन को सुखी एवं समृद्ध बनाने के लिए बहुत सारे उपाय बताए गए हैं। सही ढग और श्रद्धा से उन उपायों को अजमाया जाए तो जीवन की हर परेशानी का अंत हो सकता है। मेहनत करने के बाद भी तरक्की न मिल रही हो या घर में बेवजह तनाव रहता हो तो अपनाएं कुछ उपाय
1 कपूर का धुआं नकारात्मक शक्तियों और वास्तुदोष का नाश करता है। हफ्ते में एक बार घर में कपूर जलाना चाहिए।
2 घर के मुख्यद्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।
3 आय में वृद्धि के लिए घर की छत पर दक्षिण पूर्व कोने में पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तन में पानी और सतनाजा रखें।
4 व्यापार में घाटा हो रहा है तो दुकान में तांबे का पिरामिड रखें।
5 घर अौर दुकान की तिजोरी में श्री यंत्र या कुबेर यंत्र रखने से धन लक्ष्मी में वृद्धि होती है।
6 घर के मुख्य द्वार के नीचे चांदी की तार दबाने से वास्तुदोष कम होता है और नकारात्मक ऊर्जा नहीं टिकती।
7 फूलों की सुगंध से वातावरण खिल उठता है। घर अौर आॅफिस में ताजे फूल रखने से साकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है अौर सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
8 तुलसी व केले का पौधा घर के मेनगेट पर लगाना चाहिए। इससे वास्तुदोष दूर होकर पारिवारिक सदस्यों में खुशहाली का संचार होता है।
9 घर या आॅफिस के उतर-पूर्व कोने में मंदिर बनाना चाहिए।
10 पिरामिड आकार का मंगल यंत्र घर पर रखने से पारिवारिक सदस्यों में प्रेम बढ़ता है और वास्तुदोष नष्ट होता है।
11 घर या आॅफिस में एक्वेरियम रखने से धन अौर भाग्य में वृद्धि होती है।
12 कपड़े में हल्दी बांध कर तिजोरी अथवा धन स्थान पर रखने से लक्ष्मी का स्थाई वास होता है।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार