
मऊ महादेव मंदिर में महामृत्युंजय पूजा एवं हवन के साथ मनाया गया माता मंगला का जन्मोत्सव सप्ताह’
करुणामयी माता मंगला जी के 70वें पावन जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हंस ज्योति, शाखा मऊ द्वारा धार्मिक आयोजन
फ़ास्ट इंडिया न्यूज ब्यूरो
मऊ । करुणामयी माता मंगला जी के 70वें पावन जन्मदिवस के शुभ अवसर पर हंस ज्योति, हंस कल्चरल सेंटर की इकाई, शाखा मऊ द्वारा आयोजित ‘पावन जन्मोत्सव सप्ताह’ का शुभारंभ 10 अक्टूबर 2026 को मऊ महादेव मंदिर, मऊ में महामृत्युंजय पूजा एवं हवन-पूजन के साथ श्रद्धा और भक्तिभाव से हुआ।
हँस फाउंडेशन के ट्रस्टी माता मंगला जन्मदिवस सप्ताह का आयोजन पुरे भारत चल रही संस्थान की इकाई द्वारा मनाया जा रहा है इसी क्रम में मऊ में प्रेम पाल सिंह के नेतृत्व में मऊ में जन्मदिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान काशी के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर एवं मऊ महादेव धाम के संयुक्त पंडित द्वारा वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। महामृत्युंजय मंत्रों की पावन गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना एवं हवन में सहभागिता कर आध्यात्मिक शांति और लोककल्याण की मंगलकामना की।
इस धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से करुणामयी माता श्री मंगला जी के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन एवं सुदीर्घ आयु की मंगलकामना की गई। साथ ही, विश्व कल्याण, जन-जन के सुख-समृद्धि, शांति एवं आरोग्य के लिए प्रार्थना की गई।
महामृत्युंजय मंत्र के पावन सान्निध्य में संपन्न पूजा एवं हवन के माध्यम से सभी के जीवन में सकारात्मकता, आध्यात्मिक चेतना और सद्भावना के संचार की कामना की गई।
10 से 16 अक्टूबर 2026 तक आयोजित पावन जन्मोत्सव सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में प्रेम, करुणा, मानवता, सद्भावना और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है।
हंस ज्योति, शाखा मऊ द्वारा आयोजित यह पावन सप्ताह भक्ति एवं सेवा के माध्यम से जनकल्याण का संदेश प्रसारित करने का एक विनम्र प्रयास है। माता मंगला जी स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों तथा उनके पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद से समस्त मानव समाज का कल्याण हो। इसी मंगलभावना के साथ जन्मोत्सव सप्ताह मनाया जा रहा है।



