
गैंगस्टर एक्ट के तहत 8 लोगों की कुल 9 करोड़ की संपत्ति जिला प्रसाशन ने किया कुर्क
गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 10,शस्त्र अधिनियम के तहत तीन एवं गोवध अधिनियम के तहत तीन लोगों के खिलाफ की गई कार्यवाही
फ़ास्ट इंडिया न्यूज ब्यूरो
मऊ । जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन के निर्देश के क्रम में मई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक गैंगस्टर एक्ट धारा 14(1)के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए कुल ₹9011016.00 की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश जारी किए गए। जिसमें नवीन सिंह उर्फ रिक्कू, प्रवीण सिंह व विपिन सिंह, पुत्रगण हरिश्चन्द्र, निवासी भदेसरा, थाना दक्षिणटोला, मऊ की ₹6,80,32,200 मूल्य की भूमि।, अनुज कुमार यादव पुत्र श्रीराम यादव, निवासी हथौड़ी चनाडीह रतसड़, थाना गड़वार, जनपद बलिया का ₹80,000 मूल्य का पिकअप वाहन। विजय कुमार पुत्र हीरालाल राम, निवासी गंगापुर, थाना हल्दी, जनपद बलिया का ₹8,50,000 मूल्य का बोलेरो पिकअप। अभिषेक कुमार यादव उर्फ कन्हैया यादव, निवासी भुड़सुरी, थाना हलधरपुर, मऊ का ₹1,85,000 मूल्य का बोलेरो वाहन। मदनमोहन यादव उर्फ डब्लू, निवासी इच्छा चौबे का पूरा, थाना नरही, बलिया के दो वाहन (बोलेरो व पिकअप), जिनकी कुल कीमत ₹11,51,000 है। सतीश सिंह उर्फ बबलू, अवनीश सिंह उर्फ मिंटू एवं मनीष सिंह उर्फ पिन्टू, निवासी जयसिंहपुर, थाना सरायलखन्सी, मऊ की दो भवन संपत्तियां, जिनका कुल मूल्य ₹50,69,444 है। मसूद अख्तर उर्फ मसूद अहमद पुत्र हाजी अंसार, निवासी करीमुद्दीनपुर, थाना घोसी, मऊ का ₹93,53,000 मूल्य का भवन। मो. खालिद अंसार पुत्र स्व. हाजी अंसार, निवासी करीमुद्दीनपुर, थाना घोसी, मऊ का ₹53,89,372 मूल्य का भवन। शामिल है। इसके अलावा मन में से अगस्त 2026 तक 10 लोगों के ऊपर कार्यवाही की गई। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा मई से अगस्त 2026 तक निरंतर अभियान चलाकर विभिन्न अधिनियमों के तहत प्रभावी कार्रवाई की गई।
गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 10 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें 09 अभियुक्तों को जिलाबदर किया गया, जबकि 01 अभियुक्त के विरुद्ध मासिक हाजिरी की कार्रवाई की गई। जिलाबदर किए गए अभियुक्तों में अभियुक्त अभिषेक यादव उर्फ गणेश यादव ग्राम मछली मंडी सहादतपुरा थाना कोतवाली जनपद मऊ, रिक्की खान निवासी हट्टीमदारी मऊ, दिव्यांश उर्फ आशीष निवासी देवकली थाना कोपागंज जनपद मऊ, रोहित उर्फ फोटो निवासी तजोपुर डांडेपार, थाना सराय लखंसी मऊ, सरफराज अहमद निवासी औरंगाबाद थाना दक्षिण टोला, दानिश निवासी रघुनाथपुर थाना कोतवाली जनपद मऊ, विनोद यादव निवासी कटिहारी बुजुर्ग थाना घोसी जनपद मऊ, अफजल उर्फ अफजल अंसारी निवासी हट्टी मदारी थाना कोतवाली जनपद मऊ तथा दिलशाद उर्फ मोनू निवासी पठान टोला थाना कोतवाली जनपद मऊ शामिल हैं। वहीं आनन्द यादव निवासी सरवां थाना सराय लखसी जनपद में के विरुद्ध मासिक हाजिरी की कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में शस्त्र अधिनियम के तहत 03 अभियुक्तों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए। इनमें प्रेमचन्द यादव निवासी काझिकला थाना कोपागंज जनपद मऊ, रामअशीष पटेल निवासी गाईगांवा थाना मधुबन मऊ एवं मानस मिश्रा निवासी सरवां थाना सराय लखंसी जनपद में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त गोवध अधिनियम के तहत 03 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके वाहन जब्त किए गए। कार्रवाई गोविन्द कुमार निवासी हरपुर थाना लखसी जनपद मऊ, कुलदीप सिंह निवासी अक्षयबर महराजगंज थाना आजमगढ़ एवं हरीश बाबू निवासी चंदनपुर खानीपुर इटौजा थाना लखनऊ के विरुद्ध की गई।
इस प्रकार मई से 13 अगस्त 2026 तक जनपद में गुंडा नियंत्रण अधिनियम, शस्त्र अधिनियम एवं गोवध अधिनियम के तहत कुल 16 अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अपराधियों पर निरंतर निगरानी रखते हुए कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



