TSUNSS बिरौल कमेटी का हुआ पुनर्गठन दूसरी बार अध्यक्ष बने मुकेश पोद्दार व सचिव बने जगन्नाथ झा

फ़ास्ट इंडिया न्यूज डेस्क

बिरौल,दरभंगा। टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के प्रखंड ईकाई बिरौल का पुनर्गठन स्थानीय बीआरसी परिसर में जिलाध्यक्ष प्रमोद मंडल की अध्यक्षता में किया गया जिसमे प्राप्त नामांकन पत्रों के आधार पर निर्विरोध रूप से प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मुकेश कुमार पोद्दार, सचिव जगन्नाथ झा, कोषाध्यक्ष मो शाहनवाज अंसारी, मिडिया प्रभारी पप्पू कमती, प्रवक्ता वैद्यनाथ झा, सोशल मीडिया प्रभारी मिथिलेश चौपाल, उपाध्यक्ष मोइन अंसारी, रंजीत कुमार झा, उमेश कुमार विश्वकर्मा, रूबी कुमारी, उपसचिव अरविंद कुमार चौधरी, सत्यनारायण यादव, विकास कुमार नायक,सीमा कुमारी निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित किए गए। बतौर पर्यवेक्षक संगठन के मधुबनी के जिलाध्यक्ष वसी अख्तर, जिला महासचिव रंजन पासवान, प्रवीण नायक, धनंजय झा, राजीव पासवान, धनंजय झा, उपदेश पोद्दार, अशोक यादव, मो साजिद ने नवगठित टीम को बधाई दी एवं संगठन के कार्य एवं दायित्व का विवरण प्रस्तुत किया। मौके पर उपस्थित प्रदेश मिडिया प्रभारी सोनू मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राशिद अनवर, डा रंधीर कुमार राय, जिला सचिव मो ताजुद्दीन ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों के प्रति नवगठित टीम को टास्क सौपे। मौके पर पूजा पांडे, मिलन कुमारी, प्रतिमा कुमारी, संगीता कुमारी, सुप्रभात कुमार, ज्योतिष यादव, प्रदीप चौधरी, अवधेश मिश्रा, गुंजेश्वर ठाकुर, अमरेंद्र यादव, मो तौहीद आलम, अभिनेष पांडेय समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार