बलिया : जमीनी विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, कई घायल निजी अस्पताल में चल रहा इलाज।

बलिया जिले के रसड़ा थाने के दरोगा शिवम अग्रहरि की लापरवाही के कारण हुआ खूनी संघर्ष।

फास्ट इंडिया न्यूज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।जिसमें दोनों पक्षों का अस्पताल में इलाज चल रहा है ।आपको बता दे कि बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजलपुर निवासी राजकरण सिंह पुत्र हृदय नारायण सिंह ने बताया कि मेरे पाटीदार संतोष सिंह से जमीनी विवाद चल रहा था।एसडीएम रसड़ा द्वारा जमीन मापी के लिये 6 जुलाई का समय निर्धारित किया गया था। लेकिन अचानक आज 3 जुलाई को दोपहर 1 बजे मेरे विपक्षी संतोष सिंह संजय सिंह,सूरज सिंह गुड़िया, तन्नू सिंह आदि अन्य तीन चार लोगों द्वारा जमीनी कब्जा किया जा रहा था हमलोग द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो अचानक हमलोगों के ऊपर कुल्हाड़ी, गड़ासा,चाकू,लाठी डंडा आदि तेज धारधार हथियार से पूर्व नियोजित ढंग से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। वही बताया जा रहा है हृदय नारायण सिंह का सिर ,पेट में धारदार हथियार लगने से सिर और पेट फट गया है,हाथों की हड्डियां टूट गई है। स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं अर्जुन सिंह अनिल सिंह राजकरन सिंह को गम्भीर चोट लगने के कारण स्थिति नाजुक बताई जा रही है।और किसी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही घायल पीड़िता का आरोप है कि राजस्व संबंधी विवादित मामला था जिसमें एसडीएम ने जमीन पैमाइश कराने के लिए 6 जुलाई का समय निर्धारित किया था। इसके बावजूद रसड़ा थाने के दारोगा शिवम अग्रहरि द्वारा किसके आदेश पर जमीन कब्जा कराने पहुंचे थे इसका अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन दरोगा शिवम अग्रहरि की लापरवाही के कारण दो पक्षों में हुई खूनी संघर्ष के कारण कई लोग जीवन और मृत्यु से जूझ रहे है।वही इस घटना के बाद पूरे रसड़ा क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है ।अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन उक्त मामले में क्या कार्यवाही करता है।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार