अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों को भी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना में शामिल करने की मांग

फास्ट इंडिया न्यूज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह एवं राजबहादुर सिंह चंदेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी "मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना" का लाभ देने की मांग की है।
पत्र में दोनों सदस्यों ने मुख्यमंत्री द्वारा बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना लागू किए जाने पर आभार व्यक्त किया। साथ ही अनुरोध किया कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अन्य कर्मचारियों को भी इस योजना के दायरे में शामिल किया जाए, ताकि उन्हें भी गुणवत्तापूर्ण एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके। विधान परिषद सदस्यों ने कहा कि यदि इस योजना का विस्तार किया जाता है तो प्रदेश के हजारों शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समय आर्थिक राहत मिलेगी और उनके परिवारों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार