
दोहरीघाट-ओड़िहार मेमू ट्रेन संचालन का श्रेय लेने की मंत्री और सांसद के बीच मची होड़
विवेक सिंह
फास्ट इंडिया न्यूज ब्यूरो
मऊ । दोहरीघाट से ओड़िहार के मध्य प्रस्तावित मेमू ट्रेन चलाए जाने की स्वीकृति की खबर जैसे रेलवे ने दी है।उसके बाद से इस ट्रेन के संचालन का श्रेय लेने की होड़ मच गई।एक दिन पूर्व सांसद ने इस ट्रेन के संचालन को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया था कि सदन में इस ट्रेन के संचालन को लेकर मांग किया था।जिसे रेलवे बोर्ड ने स्वीकृत करते हुए ट्रेन संचालन की सूचना दिया है।वही आज नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा के द्वारा सूचना विभाग से प्रेस रिलीज जारी कर अवगत कराया गया कि मंत्री ए०के० शर्मा के निरंतर प्रयास से यह ट्रेन संचालन की सुविधा जनपदवासियों को मिली है।
साथ ही दिनांक 01 मई 2026 की रात्रि में मऊ जनपद के भ्रमण के दौरान मंत्री ए. के. शर्मा ने दोहरीघाट रेलवे स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया तथा अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह मेमू ट्रेन सेवा क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए विकास की नई राह खोलेगी और आवागमन को सुगम, सुलभ एवं किफायती बनाएगी।
मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि उनके सतत प्रयासों एवं केंद्र सरकार के सकारात्मक सहयोग से दोहरीघाट से ओड़िहार तक मेमू ट्रेन संचालन की घोषणा संभव हो सकी है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना पूर्वांचल के विकास को नई गति प्रदान करेगी।
अब सबसे बड़ा प्रश्न यह उठता है कि इस ट्रेन के संचालन में किसका योगदान सराहनीय है जनता जानना चाहती है कि आखिरकार किसके प्रयास से ट्रेनों के संचालन एवं मऊ रेलवे के पुनरोद्धार के लिए रेलवे ने 21 करोड़ का बजट स्वीकृति किया है। मंत्री एके शर्मा एवं सांसद राजीव राय को इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।



