दिल्ली: 13 वर्षीय युवती से रेपकर निर्मम हत्या , दामिनी की तरह हुयी दरिंदगी

दिल्ली: राजधानी में 13 साल की बच्ची के साथ क्रूर तरीके से बलात्कार कर उसे दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके में रेलवे ट्रैक के पार फेंक दिया गया। बच्ची के साथ यह क्रूरता कथित रूप से उसके पड़ोसी किशोर ने की है। पीड़िता अनाथ और मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दक्षिण-पूर्वी जिले के संयुक्त पुलिस आयुक्त आर. पी. उपाध्याय ने बताया, ‘‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी उम्र की पुष्टि की जा रही है।’’ दूसरी तरफ दिल्ली में हैवानियत का शिकार हुई 13 साल की मासूम से मिलने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री एम्स पहुंचे है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता पुल प्रह्लादपुर के पास एक गांव में अपनी मामी के साथ रहती है। वह 17 मई से लापता थी, उसे खोजने के तमाम प्रयास असफल रहे थे। 18 मई को तड़के स्थानीय लोगों ने बच्ची को बेहोशी की हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा और पुलिस को सूचित किया। उसे एस ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसके साथ बलात्कार होने की पुष्टि की। पुष्टि होने के बाद भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं तथा पाक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान करने में पुलिस को एक सप्ताह का समय लगा क्योंकि पीड़िता बयान देने की स्थिति में नहीं थी। स्थानीय लोगों से पूछताछ की गयी, जिसमें पता चला कि बच्ची को अंतिम बार इस आवारा किशोर के साथ देखा गया था। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आज एम्स में बच्ची से मुलाकात की। बाद में आयोग ने पुल प्रह्लादपुर थाने को नोटिस जारी कर पूछा कि उन्हें घटना की सूचना क्यों नहीं दी गयी। बार-बार फोन करने के बावजूद टिप्पणी के लिए दक्षिण-पूर्व जिले के पुलिस उपायुक्त एम. एस. रंधावा से संपर्क नहीं हो सका। मालीवाल ने कहा, ‘‘बच्ची के साथ क्रूर बलात्कार किया गया है, हमें संदेह है कि यह सामूहिक बलात्कार का मामला हो सकता है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसके शरीर पर कई हैं। उसका बड़ा ऑपरेशन हुआ है और डॉक्टरों के अनुसार उसे स्वस्थ होने में कम से कम चार महीने लगेंगे। उसकी स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है।’’


फेसबुक पेज

अन्य समाचार