
साइबर पुलिस की तत्परता ने 10 लाख रुपया कराया वापस।
फास्ट इंडिया न्यूज संवाददाता
मऊ । जिले में साइबर ठगी/बैंकिंग त्रुटियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण मामला प्रकाश में आया है। जिसमें पीड़िता द्वारा दस लाख रुपये की धनराशि यूपी बैंक ऑफ बड़ौदा (जो वर्तमान समय में Uttar Pradesh Gramin Bank) बैंक घोसी शाखा के एक खाते में प्रेषित की जानी थी।
पीड़ित संतोष कुमार मौर्या निवासी बड़ागाव बजार थाना घोसी जनपद मऊ द्वारा बताया गया कि खाता संख्या तो सही थी, किन्तु आईएफएससी कोड गलत दर्ज हो गया। आवेदक ने घोसी (UPBOB) शाखा के स्थान पर बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) घोसी शाखा का आईएफएससी कोड अंकित कर दिया, जिसके कारण उक्त धनराशि गलत तरीके से जनपद अलवर स्थित एक अन्य खाते में स्थानांतरित हो गई।
जैसे ही आवेदक को इस त्रुटि की जानकारी हुई, उन्होंने तत्काल अपने बैंक एवं साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बैंक एवं साइबर थाना द्वारा त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही की गई। परिणामस्वरूप, मात्र 03 सप्ताह के भीतर पूरी धनराशि आवेदक के खाते में सुरक्षित रूप से वापस करा दी गई।



