
मऊ में रजिस्ट्री विभाग पर आयकर टीम ने मारा छापा, मचा हड़कंप,कई दस्वावेज मिले संदिग्ध!
आयकर विभाग की (Intelligence and Criminal Investigation) टीम ने 30 लाख से ऊपर की रजिस्ट्री व बिना पैन कार्ड के रजिस्ट्री वाले दस्वावेज खंगाला।
विवेक सिंह
फास्ट इंडिया न्यूज ब्यूरो
मऊ।जिले में बुधवार को रजिस्ट्री विभाग (उप निबंधक कार्यालय) पर आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा, जिससे कार्यालय में हड़कंप मच गया। साथ ही कुछ अधिकारी कर्मचारी भागते फिर रहे थे।
आपको बता दें उत्तर प्रदेश सरकार ने 4 फरवरी 2026 से सभी रजिस्ट्री पर पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया है। जिसमें सभी रजिस्ट्री पर पैन कार्ड देना अनिवार्य है। लेकिन 4 फरवरी से पूर्व कुछ रजिस्ट्री बिना पेनकार्ड के किया गया है।जिससे सरकार को काफी नुकसान हो रहा है। कुछ ऐसे मामले भी प्रकाश में आ रहे है कि फर्जी पैन कार्ड के सहारे रजिस्ट्री कराई जा रही है। साथ ही इनकम टैक्स की चोरी करने का भी कुछ मामला संदिग्ध बताया जा रहा है।
इनकम टैक्स के अधिकारियों ने आज जांच के दौरान 30 लाख से ऊपर की रजिस्ट्री से जुड़े कई अभिलेखों का गहनता से जांच किया। और डाटा का परीक्षण किया।
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स विभाग की ((Intelligence and Criminal Investigation) गोरखपुर की टीम को जांच के दौरान मिले संदिग्ध दस्तावेजों के बारें में मुख्यालय को रिपोर्ट करना होता है। रिपोर्ट इनकम टैक्स की वेबसाइट पर अपलोड होते ही जिला आयकर अधिकारी रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारी एवं बैनामा कराने वाले क्रेता व विक्रेता के खिलाफ कार्यवाही शुरू करते है।
वहीं उक्त मामले में सदर तहसील के सब रजिस्ट्रार अंबुज कुमार मिश्रा से इस संबंध से पूछा गया तो बताया कि शासन के नियमानुसार सभी रजिस्ट्री में पैन कार्ड के साथ रजिस्ट्री की जाती है।हमारे कार्यालय में कोई भी इनकम टैक्स की टीम नहीं आई थी।और नहीं मुझसे कोई इनकम टैक्स का अधिकारी मिला है।जबकि इनकम टैक्स की टीम ने जांच के उपरांत कुछ दस्तावेजों पर रजिस्ट्री ऑफिस के अधिकारियों से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए है।वही देखना यह होगा कि इनकम टैक्स टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे क्या कार्यवाही होती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर अधिकारी विनीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम सुबह में 11:30 बजे दो गाड़ियों से रजिस्ट्री कार्यालय पहुंची। टीम में आयकर निरीक्षक अमित गुप्ता, रूपेश कुमार, अवनीश सिंह एवं वशिष्ठ गिरी शामिल रहे। साथ ही इनके साथ स्थानीय पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।


