सीएम योगी ने मऊ को दी बड़ी सौगात ओवरब्रिज बनाने के लिए 99 करोड़ 62 लाख किया स्वीकृत

किसान नेता देव प्रकाश राय की मेहनत लाई रंग

फ़ास्ट इंडिया न्यूज ब्यूरो

मऊ।किसान नेता देव प्रकाश राय ने मऊ बाल निकेतन रेवले फतकपर आये दिन जाम लगने की समस्याके निदान हेतु प्रशासन से लेकर कोर्ट तक मे अपील दायर किया जिसके बाद प्रशासन ने ओवरब्रिज बनाने हेतु अपनी स्वीकृति तो दो वर्ष पूर्व दे दिया। लेकिन बजट के अभाव में ओवरब्रिज नही बन रहा था। लेकिन शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने ओवरब्रिज बनाने के लिए 99 करोड़ 62 लाख रुपये स्वीकृत कर दिया है। जिसपर सीएम योगी आदित्यनाथ की मऊ जनता खूब प्रशंसा कर रही है। वही किसान नेता देव प्रकाश राय को भी जनता बधाई दे रही है। आपको बता दे कि जिस काम को सांसद व विधायक को करना चाहिए था उस काम के लिए एक सामान्य नेता देव प्रकाश राय करते रहे है। यह वर्तमान न तो कोई सांसद है और न ही कोई विधायक, इसके बावजूद मऊ जिले की एक बड़ी समस्या समाधान की लड़ाई लड़ते रहे है।

वही वास्तविक समस्या का पत्र जैसे जिला प्रशासन की रिपोर्ट के साथ सीएम योगी के टेबल पर पहुचा उन्होंने इसे तुरन्त स्वीकृति दे दिया।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार