नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश के लिए मिल का पत्थर साबित होगी- अन्नपूर्णा देवी केंद्रीय शिक्षा मंत्री

फ़ास्ट इंडिया न्यूज ब्यूरो

मऊ। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जिला पंचायत के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया को संबोधित करते हुए बताया की, मऊ जिले के प्रवास में तीन दिन तक लगातार कार्यक्रम होना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश जिस तरह से सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है उसको और अधिक गति देने की जरूरत है और यह तभी संभव है जब हमारी सरकार के साथ आम जन पूरी तरह से जीत ले। आज हमारा भारत देश पूरी दुनिया का नेतृत्व करने की स्थिति में आ चुका है। कोविड़ की वैक्सीन हो या दुनिया के तमाम देशों में अनाज की सप्लाई भारत ने विश्व के हर विपत्ति में बढ़ चढ़ कर राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया है। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का विस्तार से ब्योरा दिया।

भारत सरकार द्वारा दी जाने योजनाओं का लाभ अब सीधे आम जन तक पहुंच रहा है। लंबे समय के बाद देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू हुई है जो आगे चलकर देश के भविष्य के लिए मिल का पत्थर साबित होगी।
भारत सरकार शिक्षा के साथ साथ स्किल के विकास पर भी तेजी से कार्य कर रही है। भारत सरकार के साथ ही प्रदेश सरकार भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। कानून व्यवस्था दुरुस्त हो गई है, सड़कों का जाल बीच रहा है,व्यापारी अब निडर होकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं।
बुनकरों से जुड़े सवाल पर राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया की सरकार कपड़ा मंत्रालय के माध्यम से हर संभव मदद की जाएगी।
वोकल फॉर लोकल के तहत स्थानीय व्यापारियों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार के सहयोग से बैंको द्वारा आसानी से ऋण उपलब्ध कराने की कोसिस की जा रही है जिससे व्यापारियों को अपने व्यापार वृद्धि में सहयोग मिल सके।
देश के अलग अलग शिक्षा बोर्ड को एक करने के सवाल पर राज्य मंत्री ने कहा की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बोर्डों से संबंधित समस्या को जल्द ही पटरी पर लाया जाएगा। जनपद में उच्य शिक्षा के सवाल पर कहा कि मेरे द्वारा राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने के लिए पत्र लिखा जायेगा, प्रस्ताव मिलने के उपरांत जल्द ही इस दिशा में काम होगा।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्त,लोकसभा संयोजक मुन्ना दुबे,प्रभारी देवेंद्र सिंह,जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय मौजूद रहे।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार