केंद्रीय राज्यमंत्री ने चौपाल लगा की जनसंवाद

सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद फ़ास्ट इंडिया न्यूज ब्यूरो

मऊ। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर अन्नपूर्णा देवी ने जनपद के कोपागंज विकासखंड के ग्राम देवकली बिशनपुर एवं फतेहपुर मंडाव के ग्राम मोलना पुर में चौपाल के माध्यम से लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ लेने से पूर्व एवं बाद की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी विस्तार से उपस्थित लोगों को बताया। माननीय मंत्री महोदया ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में पीएम आवास, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय,उज्जवला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, गरीब कल्याण योजना, निशुल्क कोविड-19 वैक्सीनेशन आदि के संबंध में सरकार की उपलब्धियों को बताया।उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।माननीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में भारत को एक वैश्विक पहचान मिली है।साथ ही प्रदेश में मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी द्वारा भी सराहनीय कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में अब पूरी तरह कानून का शासन लागू है। लोग निर्भय होकर अपना व्यवसाय आदि कर रहे हैं। महिलाएं अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हैं। साथ ही प्रदेश में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन कार्यक्रमों के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष,जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता,घोसी लोकसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह संयोजक मुन्ना दुबे, भाजपा जिला महामंत्री नूपुर अग्रवाल सहित अन्य जनपद स्तरीय भाजपा पदाधिकारी साथ रहे।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार