शौच करने के कारण महिला को दबंगो ने पीट पीट कर मार डाला

घर के समीप शौच करने से मना करने पर दबंगों ने घर में घुसकर महिला की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गयी। बेगूसराय सदर अस्तपाल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। महिला की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका रूबी देवी (42 वर्षीया ) खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना के की गौरा शक्ति पंचायत के चतरा घरारा गांव निवासी नरेश झा की पत्नी थी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार की देर शाम लाश परिजनों को सौंप दिया।

मृतका के परिजनों ने बताया कि 10 मार्च को उसने घर के सामने एक दबंग बेशर्म तरीके से शौच कर रहा था। महिला ने शौच करने के इस तरीके को असामाजिक बताते हुए विरोध किया। उसके बाद दबंग अपने सहयोगियों के साथ महिला के घर में घुस गया और लात, जूते व मुक्के से पिटाई करना शुरू कर दिया। महिला बेहोश होकर फर्श पर गिर गयी। उसके बाद दबंग फरार हो गये।

नरेशा झा ने बताया कि घटना के बाद उसे इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल महिला की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टर ने घायल महिला को आईसीयू में भर्ती कराया। रविवार को घायल महिला की मौत हो गयी।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार