झारखंड की छः लड़कियों का भारतीय फुटबाल टीम में चयन

झारखंड की छह बेटियों का चयन भारतीय फुटबॉल टीम में एक साथ हुआ है। यह पहली बार है जब झारखंड की छह खिलाड़ी एक साथ इंडिया टीम में चुनी गई हैं। टीम में रांची की नीतू लिंडा, अनिता कुमारी, सुनीता मुंडा, सिमडेगा की पूर्णिमा कुमारी, गुमला की अष्टम उरांव और अमीषा बाखला शामिल हैं। सुमति कुमारी को आखिरी समय में चोट लग गई जिससे वह टीम में नहीं चुनी जा सकीं। इस लिहाज से झारखंड के खेल जगत के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार