संगीतकार आदेश श्रीवास्तव का निधन

संगीतकार आदेश श्रीवास्तव का शुक्रवार रात 12:30 बजे निधन हो गया। वह कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने यहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

49 वर्षीय आदेश का अंतिम संस्कार शनिवार को ओशीवारा के श्मशान घाट पर किया गया। उनके साले और संगीतकार ललित पंडित ने बताया कि शुक्रवार को ही आदेश का जन्मदिन था। उनके परिवार में उनकी पत्नी विजेता और दो बेटे अनिवेश व अवितेश हैं।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार