
शिक्षा माफिया का नकल करने का फार्मूला वाला वीडियो हुआ वायरल
विवेक सिंह,फ़ास्ट इंडिया न्यूज ब्यूरो
मऊ। उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षा मंगलवार से ही शुरू हो गई है । ऐसे में परीक्षा शुरू होने से 1 दिन पूर्व मधुबन के प्रवीण मल्ल नामक एक व्यक्ति द्वारा अपने परीक्षार्थियों व विद्यार्थियों को नकल सीखने व नकल करने के गुण बताने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है । आपको बता दें कि मधुबन थाना क्षेत्र के हरिवंश मल्ल मेमोरियल स्कूल के प्रबंधक प्रवीण कुमार द्वारा अपने विद्यालय पर एक बैठक कर शिक्षकों व परीक्षार्थियों को नकल कराने व नकल करने का तरीका बता रहे हैं । ऐसे शिक्षा माफियाओं के कारण ही पढ़ने वाले परीक्षार्थियों का मनोबल गिरता जा रहा है और नकल करने वाले परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण पढ़ने वाले परीक्षार्थी अपने जीवन में सफलता पाने के बजाय असफल हो जाते हैं और नकल मारने के चक्कर में ही रह जाते हैं । ऐसे शिक्षकों के कारण शिक्षा के गुणात्मक विकास में सुधार नहीं हो पा रहा है। एक तरफ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को शिक्षा ब्यवस्था को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन वही दूसरी तरफ कुछ शिक्षा माफियाओं के चलते शिक्षा में कोई सुधार नहीं आ रहा है ।
वही यह भी बता रहे हैं कि आपस में बात करके धीरे-धीरे कर लेना । लेकिन कक्षा में शोर मत मचाना यदि नकल करते हुए पकड़े जाओ तो दो थप्पड़ खा लेना नहीं तो सभी परीक्षार्थियों के साथ वहां के अध्यापक सख्ती करने लगेंगे और सभी परीक्षार्थी नकल नहीं कर पाएंगे।
ऐसे में प्रवीण मल्ल के खिलाफ कोई कार्यवाही जिला प्रशासन के तरफ से खबर लिखे जाने तक नहीं की गई थी। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन नकेल कसने में कामयाब होती है या नकल माफियाओ के सामने जिला प्रशासन नतमस्तक हो जाती है।
वही उक्त मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जिस ब्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा उसकी हमे कोई जानकारी अभी तक नही है लेकिन जिसका नाम बताया जा रहा है उसका कोई परीक्षा केंद्र अभी तक नही बनाया गया है।
ऐसे में यह बहुत बड़ा प्रश्न है कि जिस ब्यक्ति द्वारा परीक्षार्थियों को गलत ढंग से नकल करने का तरीका सिखाया जा रहा है । उसके खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय अपना पल्ला झाड़ते नजर आये।


