वेतन मांगने पर नौकरानी की पिटाई, विनोद कांबली व पत्नी पर केस

मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ घरेलू नौकरानी ने प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। सूत्रों के अनुसार नौकरानी ने 43 वर्षीय कांबली और उनकी पत्नी आंद्रिया के खिलाफ पगार नहीं देने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता धनंजय कुलकर्णी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार को सोनी सरसाल नामक महिला ने कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि पगार मांगने पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और 3 दिनों तक वापस घर नहीं जाने दिया गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की पूछताछ के लिए उन्हें थाने में भी बुलाया जा सकता है।(वार्ता)


फेसबुक पेज

अन्य समाचार