लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद राधे मां फरार!

मुंबई। खुद को देवी का अवतार बताने वाली स्वयं भू राधे मां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सूत्रों के अनुसार राधे मां लापता है और वो शायद विदेश भाग गई हैं। इसके बाद मुंबई पुलिस ने राधे मां के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

राधे मां के खिलाफ 27 जुलाई को मुंबई की कांदिवली पुलिस स्टेशन में सात लोगों पर केस दर्ज हुआ था। एक महिला ने राधे मां और अपने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का केस दर्ज कराया था। खबरों के मु‍ताबिक केस दर्ज होने के बाद से ही राधे मां फरार है। माना जा रहा है कि पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर सकती है।

इससे पहले कल राहुल महाजन के ट्विटर के जरिए पोस्ट की गईं राधे मां की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। तस्वीरों में राधे मां मिनी स्कर्ट में दिख रही है। तस्वीरें राधे मां की दुबई यात्रा की बताई जा रही हैं। कुछ दिनों पहले ही फिल्मी गाने पर नाचते हुए राधे मां की तस्वीरें भी सामने आई थीं। (एजेंसियां)


फेसबुक पेज

अन्य समाचार