ढोंगी धर्मगुरु राधे मां के खिलाफ केस दर्ज!

मुंबई। खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां खुद कानून के शिकंजे में फंसती नजर आ रही हैं। मुंबई के बोरीवली इलाके में राधे मां सहित 7 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। दरअसल एक महिला ने राधे मां और अपने पति सहित 7 लोगों पर प्रताड़ना और मारपीट का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि राधे मां की वजह से उसकी बसी-बसाई जिंदगी तबाह हो गई।

निर्मल बाबा, आसाराब बापू की तरह मुंबई की स्वघोषित धर्मगुरु राधे मां के कारण भी हिन्दू धर्म को बहुत बदनामी छेलनी पड़ रही है। राधे मां कभी फिल्मी गाने पर नाचते हुए नजर आती है तो ‍कभी भक्तों को 'आई लव यू' बोलते हुए नजर आती है।

राधे गुरू मां है जो साल 2012 में विवादों में घिरीं थीं और अब एक बार फिर नई मुसीबत में पड़ गई हैं। निक्की गुप्ता नाम की महिला ने राधे मां पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

निक्की के मुताबिक अप्रैल 2012 को मुंबई में उसकी शादी नकुल गुप्ता से हुई। नकुल गुप्ता का नाता मुंबई के उसी घर से है जहां राधे मां रहती हैं। घर के मालिक मनमोहन गुप्ता के भांजे हैं नकुल गुप्ता और परिवार की तरह राधे मां को मानते हैं।

नकुल के परिवार ने राधे मां के कहने पर ही निक्की के लिए हां भरी। आरोप है कि शादी से पहले ही राधे मां और ससुराल वालों की मांगें शुरू हो गई थीं। शादी में परिवार ने करीब 1 करोड़ रुपए खर्च किए, लेकिन इसके बाद भी निक्की के ससुरालवाले राधे गुरु मां के लिए लाखों रुपये और खर्च करवाना चाहते थे।

आरोप है कि राधे मां के भक्त ससुरालवालों ने राधे मां के कहने पर महिला के साथ अमानवीय बर्ताव किया और लड़की के घरवालों से पैसे के लिए दबाव डाला। आरोप लगाया जा रहा है कि जब महिला की शादी तय हुई थी तो राधे में ने महिला के परिवार से अपनी शान-शौकत के हिसाब से तैयारी करने के कहा।

शादी में आने के लिए हेलीकॉप्टर और महंगी गाड़ी मुहैया कराने को कहा, लेकिन लड़की का परिवार ये सब नहीं कर सका। फिर 25 लाख दहेज पर शादी तय की गई और शादी के बाद राधे मां के बोरीवली स्थित आश्रम में महिला से नौकरों की तरह काम कराया जाता था। यही नहीं आरोप है कि काम में कोताही होने पर राधे मां महिला को लात-घूंसों से पिटाई भी करती थी।

आरोप है कि राधे मां के भक्त महिला के ससुरालवाले भी महिला पर अत्याचार करते थे। इसके बाद राधे मां के ही कहने पर ससुरालवालों ने महिला को घर से निकाल दिया, जिसके बाद महिला ने मुंबई की कांदिवली पुलिस स्टेशन में ससुराल के लोगों सहित राधे मां के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज कर रही है जिसके बाद पुलिस राधे गुरु मां समेत निक्की के पति और उसके परिवार से भी जांच करेगी। जांच पूरी होने पर अगर आरोप साबित होते है तो पुलिस राधे मां को गिरफ्तार भी करेगी।

निक्की का दवा है की राधे मां ढोंगी है और धार्मिक गुरु बनकर लोगों से पैसे ऐंठ रही हैं। निक्की अब कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार