मुंबई: बांद्रा में 5 मंजिला इमारत गिरने से छह लोगों की हुयी मौत

मुंबई के उपनगरीय इलाके बांद्रा (ईस्ट) में गुरुवार दोपहर को एक पांच मंजिला इमारत ढह जाने से छह लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड, आपदा प्रबंधन (NDRF) व मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई हैं। राहत व बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 8-9 लोग फंस गए थे जिनमें से 5 लोगों को निकाल लिया गया था। बांद्रा (ईस्ट) में बहरामपाड़ा में अनंत कनेकर मार्ग पर एक पांच मंजिला इमारत ढह गई जिसमें कई लोग फंस गए। फायर ब्रिगेड केअधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 5 लोगों को निकालने केबाद इमारत में दो लड़कियों के फंसे होने की आशंका थी। उन्हें निकालने का प्रयास किया जारी था। राहत टीम जब बचाव कार्य में लगी थी। इमारत के गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आपदा प्रबंधन टीम के मुताबिक मलबा हटाने का काम जारी है।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार