अमेरिका को भाया नीम दातुन लेकिन भारत करता है टूथ पेस्ट

नई दिल्‍ली। भारत का आयुर्वेद और योग पूरे विश्‍व में पहचान बना चुका है। विदेशों में रहने वाले हमारे देश की इन धरोहर की ओर खूब आकर्षित भी हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक कदम आगे बढ़ते हुए अब अमेरिका के न्‍यूयॉर्क सिटी के मॉल में नीम के दातून बेचे जा रहे हैं। इन नीम के दातूून को वहां च्‍यू स्‍टिक कहा जाता है और वहां के आयुर्वेद के सेक्‍शन में इसे पाया जा सकता है। मॉल के अधिकारियों के अनुसार नीम के दातूून का अमेरिकी लोगों के बीच गजब का क्रेज है। वे इसे च्‍विंगम के पर्याय के तौर पर भी प्रयोग करते हैं।

यह ग्‍लोबलाइजेशन की ही देन है कि आज दो संस्‍कृतियां एक दूसरे की चीजों को अपना पा रही हैं। आज हम जहां कोलगेट और अन्‍य एमएनसी कंपनियों के टूथपेस्‍ट इस्‍तेमाल कर रहे हैं तो वहीं विदेशों में हमारा आयुर्वेद और योग डंका बजा रहा है। लेकिन इन सब चीजों के बीच यह भी सोचने वाली बात है कि कहीं दूसरे की संस्‍कृति को जानने और अपनाने में हम खुद की संस्‍कृति को तो नहीं भुल रहे।

नीम के दातून के फायदे काे डॉक्‍टरों ने भी माना

नीम के दातून के फायदे को डॉक्‍टरों ने भी माना है। डॉक्‍टरों के अनुसार इसके कड़वे होने की वजह से दांतों में कीड़े नहीं लग‍ते। साथ ही सुबह-सुबह इसको करने से पूरे दिन आप फ्रेश महसूस करते हैं।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार