मऊ: दीवार गिरने से चार महिला सहित एक बच्चे की दर्दनाक मौत

17 घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज
मौके पर पहुचे डीआईजी सहित जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक

फ़ास्ट इंडिया न्यूज ब्यूरो

मऊ । घोसी थाना क्षेत्र के मदापुर समसपुर में दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ,जिससे चार महिलाओं समेत एक बच्चे की दुखद मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी आजमगढ़ मंडल श्री अखिलेश कुमार, जिलाधिकारी अरुण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे तत्काल मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल, प्रकाश नर्सिंग होम एवं फातिमा हॉस्पिटल में भर्ती घायलों का हाल-चाल लेते हुए उनका बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। घटना के दौरान दीवाल गिरने से मौके पर कुल 22 लोग दब गए थे। घायलों का इलाज जिला अस्पताल के अलावा प्रकाश नर्सिंग होम एवं फातिमा हॉस्पिटल में चल रहा है।

इस घटना में पांच मृतक है जिसमे
1. चंदा देवी पत्नी यशवंत कुमार चौरसिया निवासिनी मदापुर समसपुर थाना घोसी जनपद मऊ 2. पूनम शर्मा पत्नी विजय शर्मा उम्र 42 वर्ष घोसी जनपद मऊ 3. माधव पुत्र सतवान निवासी रेलवे सटेशन घोसी जनपद मऊ 04 वर्ष 4.पूजा उर्फ पारुल अग्रवाल पत्नी गोवर्धन अग्रवाल निवासिनी रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उम्र 35 5. मीरा पत्नी सुखदेव निवासिनी प्रभुनाथ गली थाना घोसी जनपद मऊ उम्र 40 है।

सदर अस्पताल में एडमिट
1. निर्मला देवी पत्नी जयप्रकाश निवासी मदापुर समसपुर थाना घोसी उम्र 50 वर्ष 2. प्रभावती पत्नी पंचम निवासी बड़ागांव थाना घोसी जनपद मऊ उम्र 58 वर्ष 3. रेशमी पत्नी वीरेंद्र यादव निवासी गोधना थाना घोसी उम्र 36 वर्ष 4. अनन्या पुत्री विज्यी प्रसाद निवासी फरीदपुर थाना मोहम्मदाबाद उम्र18 वर्ष 5. गायत्री पुत्री सुक्कू निवासी प्रभुनाथ गली थाना घोसी जनपद मऊ उम्र 17 वर्ष 6. नम्रता पत्नी हर्ष राज श्रीवास्तव निवासी मडिया थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र 32 वर्ष 7. इंद्रावती पत्नी मनोज निवासी अमिला बाजार थाना घोसी उम्र 42 वर्ष 8. अनुसूया गुप्ता पत्नी राम अवतार गुप्ता निवासी अंजान शहीद थाना जीयनपुर जिला आजमगढ़ उम्र 55 वर्ष 9. रूही अग्रवाल पत्नी आशीष अग्रवाल सलारपुर रोड बिलैसा आजमगढ़ थाना रानी की साराय उम्र 35 वर्ष 10. पुष्पा पत्नी बृजेश यादव निवासी मदासम्स पुर थाना घोसी जनपद मऊ।

प्रकाश अस्पताल में भर्ती घायल का इलाज चल रहा है विवरण निम्नवत है- 1. कृष्ण पत्नी प्रताप नारायण वर्मा निवासिनी बस स्टैंड थाना घोसी जनपद मऊ 2. देवकली पत्नी रामप्यारी निवासिनी बड़े सरिया थाना घोसी जनपद मऊ 3. विमला पत्नी तेजबहादुर ग्राम व थाना घोसी जनपद मऊ 4. रेखा बर्नवाल पत्नी राजेश बर्नवाल निवासिनी बस स्टैंड थाना घोसी जनपद मऊ 5. हरिओम पुत्र सत्यवान निवासी बस स्टैंड थाना घोसी जनपद मऊ ।

फातिमा अस्पताल में 02 महिलाए भर्ती है जिसका इलाज चल रहा है । 1. उर्मिला पांडे पत्नी स्वर्गीय उपेंद्र पांडे निवासिनी बस स्टैंड घोसी उम्र 60 वर्ष 2. पूनम मद्धेशिया पत्नी राजू मद्धेशिया बस स्टैंड घोसी उम्र 45 वर्ष है।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार