सीएम योगी के गोरखपुर में महिला को जान से मारने की धमकी

गीता की सम्पत्ति को चाचा व पड़ोसी हड़पने की रच रहे है साजिश

मामला गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र अंतर्गत जादवपुर गाँव का

फ़ास्ट इंडिया न्यूज ब्यूरो

लखनऊ। गोरखपुर जिला के पिपराइच थाना अंतर्गत जादवपुर निवासी गीता सिंह के सगे भाई की मृत्यु के बाद उनके पिता ने जीते जी अपनी संपत्ति गीता सिंह के नाम कर दिया । गीता सिंह की शादी मऊ जिले के रानीपुर में हुई है। लेकिन पिता की मृत्यु के बाद गीता सिंह अपनी मां की देखभाल के लिए ज्यादातर गोरखपुर के जादवपुर में ही रहती हैं। लेकिन गीता के मायके के चाचा व अरविंद सिंह पुत्र स्वर्गीय अवधेश सिंह निवासी जादवपुर एवं उनके परिवार के कुछ लोग गीता सिंह के खेत का मेड़ काटकर जमीन कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। गीता सिंह के मना करने पर इनके चाचा व कुछ अन्य जान से मारने की धमकी दे रहे है। वही इनके चाचा ने धमकी दिया है कि मेढ़ बांधने कोई भी गया तो उसको वही गोली मार दूंगा।

वही गीता सिंह ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सहित मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा चुकी है। साथ E FIR के लिए शिकायत डाली है। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने पीड़िता से फोन पर वार्ता किया है। लेकिन आरोपी मनबढ़ ब्यक्तियो के खिलाफ अभी तक पुलिस व प्रशासन द्वारा कोई भी करवाई नहीं किया गया है। वही गीता सिंह का कहना है कि मेरे साथ यदि किसी तरह कोई घटना घटती है तो इसके जिम्मेदार अरविंद सिंह पुत्र अवधेश सिंह एवं इनके घर के लोगो के साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन होगी।।

अब देखना यह होगा कि पुलिस व प्रशासन इस सम्बंध में क्या कार्यवाही करती है?
वही पीड़िता व इनका पूरा परिवार भय के माहौल में जी रहे है।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार